ऋषिकेश। शनिवार की सुबह चीला पावर हाउस बैराज से एसडीआरएफ की टीम ने अंकिता का शव बरामद कर लिया गया है। अंकिता के पिता और भाई ने शव की पहचान कर ली है। वहीं पुलिस द्वारा रिसॉर्ट कर्मचारियों से भी शिनाख्त करवाई गई। अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सकों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। जिसमें दो संकाय अध्यक्ष तथा चार सीनियर रेजिडेंट चिकित्सक शामिल हैं। अंकिता भंडारी का दाह संस्कार श्रीनगर में किया जाएगा। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां कर ली है। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि अंकिता भंडारी के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात श्रीनगर ले जाया जाएगा। जिसके लिए ऋषिकेश से वाहन की व्यवस्था की गई है।
Related Posts
कंडियालगांव सीट पर कांग्रेस समर्थित विजय देवी की ऐतिहासिक जीत,यह मेरी नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता की जीत हैः विजय देवी
- India Today Headlines team
- July 31, 2025
टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र की पट्टी उपली रमोली स्थित जिला पंचायत कंडियालगांव सीट से कांग्रेस समर्थित […]
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत और सम्मान
- India Today Headlines team
- August 4, 2026
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति […]
डीआईटी यूनिवर्सिटी में ROOTS 2026 का भव्य आगाज़, पारंपरिक ज्ञान और उत्तरदायी डिज़ाइन पर मंथन
- India Today Headlines team
- April 15, 2026
देहरादून। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग तथा स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी, देहरादून ने तीन […]
