रानी पोखरी पुलिस ने चलाया सत्यापन के लिये व्यापक स्तर पर अभियान

देहरादून। रानी पोखरी पुलिस ने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी राज्यो से आये व्यक्तियों,किरायेदारों व घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिये व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए 2743 बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो व संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्धों की तलाश के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों,किरायेदारो तथा घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिये व्यापक स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। रानी पोखरी थाना अध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र में सत्यापन न कराने वाले 238 मकान मालिकों व व्यक्तियों के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 23 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।इस दौरान 214 संदिग्धों को थाने पर लाकर पूछताछ कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 177 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 44250रूपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान संदिग्ध  मिले 06 दो पहिया वाहनों को पुलिस द्वारा थाने पर लाकर लावारिश में दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *