देहरादून। गुरु देव महंत देवेंद्र दास महाराज के प्रकटोत्सव दिवस के शुभ अवसर पर दरबार साहिब में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महाकाल सेवा समिति की और से आयोजित 17 वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 65 युनिट रक्त एकत्रित कर महंत इंद्रेश अस्पताल ब्लड बैंक में जमा कराया गया,

जिसमें पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, सारस्वत उनियाल,भाजपा महानगर विशाल गुप्ता, पवन त्रिपाठी, संजय गर्ग, अनिल गोयल, विक्की गोसल, अनील गुप्ता, लालचंद शर्मा, बालकिशन शर्मा,संजीव गुप्ता, आलोक जैन, नितिन अग्रवाल, विशाल तनेजा, गौरव जैन, हेमराज, राहुल माटा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा शामिल रहे, शिव के बाद महान देवेंद्र दास ने समिति के सदस्यों को राम दरबार का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
