विनीता देवी निर्विरोध निर्वाचित महिला मंगल दल अध्यक्ष बनी।

 

गौचर:

पोखरी प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत कुमेडा में महिला मंगल दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में पूर्व महिला मंगल दल की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

सर्वसम्मति से विनीता देवी को महिला मंगल दल की अध्यक्ष, अनीता देवी को उपाध्यक्ष, संतोषी देवी को कोषाध्यक्ष, बंदना देवी को सचिव, ममता देवी को सहसचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, उपप्रधान वसंती देवी, धर्म सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, सुमित कंडारी सहित गांव की समस्त महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *