केदारनाथ। उत्तराखंड में मंगलवार को केदारनाथ से दो किमी पहले एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे, जो केदारनाथ से वापस लौट रहे थे। सभी की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष (पायलट सहित) और चार महिलाएं शामिल हैं। केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया कोहरा दुर्घटना का कारण बना। हेलीकॉप्टर के एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। घाटी में चारों तरफ कोहरा छाया हुआ था। बावजूद इसके पायलट ने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने का जोखिम उठा लिया।यह हादसा गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी सीएम अभिनव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों में 3 यात्री गुजरात, 1 यात्री मुंबई, दो कर्नाटक के यात्री बताए जा रहे हैं। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। दुर्घटना की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। मिली जानकारी के अनुसार आर्यन कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ से श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था, केदारनाथ से दो किमी पहले ये हादसा हो गया। जिस रास्ते पर ये हादसा हुआ है वो केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता था।
Related Posts
आस्था: रक्षाबंधन पर ही खुलता है यह मंदिर, क़्या है कारण, पढ़ें…
- India Today Team
- August 19, 2024
19 अगस्त यानी आज देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। […]
ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
- India Today Headlines team
- February 6, 2023
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन […]
पल्स पोलियो अभियान को लेकर टिहरी में हुई समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने जारी किए निर्देश
- India Today Headlines team
- October 8, 2025
टिहरी। नई टिहरी में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में उपराष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो […]
