उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद ने सब्जी विपणन का आईटीबीपी से किया अनुबंध

 चमोली।  उत्तराखंड के सीमांत जनपद के काश्तकारों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई है। परिषद की ओर से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के साथ एक अनुबंध किया गया है। समझौते के अनुसार अब स्थानीय काश्तकार अपने खेतों में उगने वाली सब्जियों का विपणन सीधा आईटीपीबी को कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मेें राज्य के काश्तकारों की आय बढाने को लेकर योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है। जिसे लेकर उत्तराखण्ड औद्यानिक परिषद की ओर से काश्तकारों की आय को बढाने की मंशा से बीती 01 अप्रैल 2026 को स्थानीय काश्तकारों से सब्जी क्रय करने हेतु अनुबंध किया गया है।
शुक्रवार को ज्योतिर्मठ के बड़ागांव के भद्रेश्वर कृषक उत्पादक संगठन द्वारा सब्जी विपणन के साथ जनपद में योजना का संचालन शुरु कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने योजना के तहत सब्जी की पहली खेप ले जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। काश्तकारों की ओर से अनुबंध के तहत पहली खेप में 50 किलोग्राम मटर, 8 किलोग्राम लहसुन, 50 किलोग्राम राई, 5 किलोग्राम धनिया और 5 किलोग्राम चुकन्दर की सप्लाई की है। जिससे काश्तकारों की 9 हजार की आय प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *