यूपीईएस ने मुंबई में ‘दृष्टिकोण 2.0’ का आयोजन किया, एआई युग में लीडरशिप और लर्निंग पर हुई अहम चर्चा

देहरादून/मुंबई। यूपीईएस ने मुंबई में अपने इनवाइट-ओनली लीडरशिप फोरम ‘दृष्टिकोण 2.0’ का सफल आयोजन किया। यह मंच यूपीईएस द्वारा एक लंबे समय के स्ट्रैटेजिक प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ इंडस्ट्री और अकैडमिक लीडर्स भविष्य के काम, टैलेंट और लर्निंग को लेकर खुलकर संवाद करते हैं।

दृष्टिकोण एक क्लोज़्ड-डोर, निमंत्रण-आधारित फोरम है, जिसे एक “थिंकिंग रूम” के रूप में क्यूरेट किया गया है। यहाँ सीएक्सओ, बिज़नेस हेड्स और एक्सपर्ट्स स्पीच देने के बजाय ईमानदार बातचीत और प्रैक्टिकल इनसाइट साझा करते हैं, ताकि इंडस्ट्री और एजुकेशन के बीच बेहतर अलाइनमेंट बन सके।

दृष्टिकोण 2.0 की थीम “द कॉन्फ्लुएंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड ह्यूमन इंटेलिजेंस” रही। फोरम में एआई-ड्रिवन दुनिया में लीडरशिप और लर्निंग की बदलती भूमिका पर गहन चर्चा हुई। इसमें गूगल क्लाउड, केपीएमजी, टीसीएस, रोल्स-रॉयस, एयर इंडिया, जियो, जेपी मॉर्गन चेज़ और नुवोको जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के सीनियर लीडर्स ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत यूपीईएस के वाइस चांसलर डॉ. सुनील राय के वेलकम एड्रेस से हुई। इसके बाद रजिस्ट्रार मनीष मदान और यूपीईएस अलायंसेज़ टीम ने सेशन का कॉन्टेक्स्ट प्रस्तुत किया। बोर्डरूम कन्वर्सेशन्स को यूपीईएस के विभिन्न स्कूलों के डीन और सीनियर फैकल्टी मेंबर्स ने कन्वीन किया।

यह फोरम भविष्य की स्किल्स, लर्निंग मॉडल्स और लीडरशिप माइंडसेट को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *