UPCL,आरडीएसएस परियोजना में मिली खामियां, ठेकेदार कंपनी को सुधार के निर्देश

 

नैनीताल। विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल की टीम ने शनिवार को ज्योली, ज्योलीकोट, पंगूठ और बगड़ गांवों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना के तहत हुए कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ता की संयुक्त टीम को मै० कश्मीरीलाल कंस्ट्रक्शन प्रा०लि० द्वारा कराए गए कार्यों में कई त्रुटियाँ मिलीं।

अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड नैनीताल ने मौके पर ही निर्माण कंपनी को सभी खामियों का शीघ्र निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए।

आरडीएसएस योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करना है। अधिकारियों ने कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *