चमोली। राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ जनपद चमोली के विभिन्न स्थानों से आये 5000 से भी अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कार्यवाही न किये जाने पर नाराजगी जताते हुये आन्दोलन को देश भर में गति देने की बात कही।
इस अवसर पर कर्मचारी संगठनो द्वारा उमा लाज से पंचपुलिया होते हुये बस स्टेशन तक 3 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर पेंशन बहाली की मांग को लेकर रैली निकाली गई। रैली के दौरान कर्मचारियों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और नारेबाजी करते हुये सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। तत्पश्चात बस स्टेशन पर हुई जनसभा को संबोधित करते हुये मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश प्रसाद बहुगुणा ने कहा कि सरकारी कर्मचारीयों को बुढ़ापे में केवल पेंशन का ही सहारा नजर आता है। नई स्कीम शिक्षक कर्मचारियों के हित में नहीं है। तथा इसके कई दुष्परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं। इसलिऐ इस हुंकार रैली के माध्यम से राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह ने कहा कि आने वाला समय केन्द्र सरकार के लिऐ निर्णायक समय है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के लिऐ कर्मचारी संगठन आन्दोलनरत हैं। धामी सरकार को कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर जल्दी ही पुरानी पेंशन बहाली कर देनी चाहिऐ।
इस मौके पर अवधेश सेमवाल, सतीश कुमार, राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल संरक्षक शिव सिंह नेगी, विक्रम प्राथमिक शिक्षक संघ, दीपक कंडारी, आशीष मिश्रा, ज्योति नौटियाल गीता रानी, कमलेश मिश्रा, सुनील जग्गी, पुष्पेन्द्र रावत, आनन्द मणी देवली, कल्याण सिंह चौधरी, सुभाष सती, गौरव पुरोहित, राजेश पन्त, गोविन्द सिंह तोपाल, भरत सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
