भट्टनगर में पांडवनृत्य के अन्तर्गत आज गैंडानृत्य मे श्रद्धालुओं की भीड़।

 

गौचर/चमोली।

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के भट्टनगर गांव में पांडव लीला आयोजन के नौवें दिन रविवार को गैंडा बध लीला का मंचन किया गया। भारी संख्या में आये पांडव भक्तों ने गैंडा बध लीला का आंनद लिया।

नगरपालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट ने कहा कि यह लीला हमारी संस्कृति की पहचान है। जो हमें आपस में मिलन कराते हैं। यह हमारी संस्कृति और परंपरा है। इसे बचाये रखना हमारा धर्म ही नहीं कर्तव्य बनता है। वहीं लीला में पंडित कान्ता प्रसाद शैली तथा ढोल दमाऊ वादक रवि दास एवं जसपाल दास ने पूजा अर्चना व ढोल दमाऊ विद्या के माध्यम से पांडव पाश्वो को अवतरित कर पांडव नृत्य का मंचन किया गया।

पांडवों द्वारा क्षेत्र की खुशहाली के लिऐ सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया। पांडव नृत्य में नारायण भगवान के पाश्वा के रूप में सूरज प्रसाद, धर्मराज युधिष्ठिर धीरज सिंह, भीमसेन हरीश नयाल, अर्जुन दिनेश खत्री, नकुल शुभम भंडारी, सहदेव प्रवेश / अतुल, नागार्जुन राकेश नेगी, बवरिक अन्नू चौहान, द्रौपदी संजय बहुगुणा, अभिमन्यु मुकेश नेगी, वीर हनुमान भीम सिंह गुसाईं, पांडुवाणी गायक जगमोहन भट्ट व राजेन्द्र सिंह भंडारी के विभिन्न नृत्य शैली को दर्शकों ने खूब सराहा गया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रौथाण, गजेन्द्र नयाल, राजवर भंडारी, राजेश खत्री, दिलवर राणा, चन्द्र सिंह सजवाण, गोविन्द सिंह खत्री, महिला मंगल दल अध्यक्षा कमलादेवी, उम्मेद सिंह खत्री, हर्षवर्धन बहुगुणा, शम्भु प्रसाद बहुगुणा, गजेन्द्र खत्री, राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *