शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, श्रद्धेया शैलदीदी से की भेंट

 

हरिद्वार। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शांतिकुंज पहुंचकर गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धेया शैलदीदी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

भेंट के दौरान आध्यात्मिक, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

 

इस मौके पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शांतिकुंज परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *