कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गौचर मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की।

गौचर / देवेंद्र गोसाई।  अंकिता भंडारी मामले की सी बी आई जांच तथा वी आई पी के खुलासे की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता 11 बजे के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस चौकी के समीप प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का इंतजार करते रहे। उनके पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल जिंदाबाद और प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू किए। जुलूस मुख्य बाजार होते हुए बाजार के अंतिम छोर तक गया।

इस अवसर पर मामले की सी बी आइ जांच करो,गट्टू बटू कौन है सरकार क्यों मौन है। अंकिता मह शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। इस अवसर पर बद्रीनाथ के विधायक लखपत बुटोला,धराली के पूर्व विधायक जीतराम, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, नगर अध्यक्ष जगदीश कनवासी,अजय किशोर भंडारी, पालिका सभासद गौरव कपूर, विनोद कनवासी,पूरण सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *