यूजेवीएन लिमिटेड ने डॉ. संदीप सिंघल के सम्मान में आयोजित की गरिमामय विदाई

देहरादून: यूजेवीएन लिमिटेड ने अपने पूर्व प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल के सम्मान में निगम मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी और कर्मचारी डॉ. सिंघल के साथ कार्यकाल के अपने अनुभव और संस्मरण साझा करने के लिए उपस्थित हुए।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. सिंघल के नेतृत्व, कार्यकुशलता और सौम्य व्यक्तित्व की सराहना की। डॉ. सिंघल ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा निगम की निरंतर प्रगति की कामना की।

इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह, यूपीसीएल एवं पिटकुल के प्रबंध निदेशक जी.एस. बुदियाल, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी, आशीष कुमार जैन, विवेक आत्रेय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

विदाई समारोह में सभी ने डॉ. सिंघल के साथ बिताए गए समय की यादें साझा करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *