चमोली। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोर्ट से करीब दो किलोमीटर आगे दो वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से थोड़ा आगे एक जिप्सी और सूमो में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में जिप्सी सवार छह लोगों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में से दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि जिप्सी में छह लोग सवार थे, जिनमें से चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, अन्य वाहन में सवार में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, चारों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो घायलों की हालत अब स्थिर है, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Related Posts
सुभारती में ’कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन’ का शुभारंभ
- India Today Headlines team
- June 9, 2025
देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा जगत में एक नए युग की शुरुआत करते हुए रास […]
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली, शीतकाल में भी हो सकेंगे दर्शन
- India Today Team
- November 6, 2024
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। […]
रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास पर रेलवे टनल निर्माण के दौरान एक मजदूर की मौत
- India Today Headlines team
- March 9, 2023
गौचर/रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास पर रेलवे टनल निर्माण के दौरान एक मजदूर की […]
