देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने शुक्रवार को उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण की रिपोर्ट प्राप्त होने पर की गई कड़ी कार्यवाही के बाद राज्यपाल रि. ले. जनरल गुरमीत सिंह से आज राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को विधानसभा में नियम विरुद्ध तदर्थ नियुक्तियों पर प्राप्त जांच रिपोर्ट और उस पर लिये गए निर्णयों से अवगत कराया। वहीं राज्यपाल ने भी निर्धारित समय के पूर्व जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विशेषज्ञ समिति के प्रयासों को सराहा और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णयों पर संतोष व्यक्त किया, तथा विधानसभा की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का सुझाव दिया।
Related Posts
आयोग की ओर से दो भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट, युवाओं को दिया मौका…
- India Today Team
- February 17, 2024
उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की ओर से दो भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। […]
मूल निवास प्रमाण-पत्र धारकों को अब स्थाई निवास प्रमाणपत्र बनाने की बाध्यता नहीं होगी
- India Today Headlines team
- December 20, 2023
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव की ओर से किये गए आदेश जारी देहरादून। […]
जिला चिकित्सालय के लगभग 143 लाख धनराशि के बल्ड बैंक का शिलान्यास
- India Today Team
- January 29, 2025
देहरादून: आज जनपद देहरादून को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक साथ कई सौगात मिल गई हैं। […]
