स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, मकर संक्रांति को फिल्म होगी रिलीज

बड़कोट /उत्तरकाशी: आने वाली मकर संक्रांति 2026 को लॉन्च होने जा रही बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म “स्मार्ट किलर” में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के अंतर्गत चपटाड़ी गांव निवासी दुर्गेश नौटियाल मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका निभा रहे हैं। स्मार्ट किलर में दुर्गेश नौटियाल के मुख्य किरदार (हीरो) की भूमिका में होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म स्मार्ट किलर का डॉयलॉग ‘‘स्मार्ट किलर कभी मरते नहीं हैं वे हमेशा जिन्दा रहते हैं’’ बदले की भावना से भरे पारिवारिक थ्रिलर एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फिल्म के सभी कलाकारों व टेक्नीशियन्स के साथ मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोशिएशन ऑडोटिरयम में स्मार्ट किलर का ट्रेलर का भव्यमय तरीके से थिएटर में दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *