नई टिहरीः डोबरा-चांठी पुल से कोटीकालोनी जाने वाले मार्ग पर सडक कटिंग कार्य के दौरान हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया था जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग पर बैरिकेडिंग कर यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया गया था।
सूचना पर टिहरी पुलिस एंव संबंधित विभागों के अधिकारियों की ओर से तत्काल मौके पर पहुंचकर सुधारीकरण का कार्य शुरू किया किया गया और मार्ग का मलबा हटाकर यातायात पुनः सुचारू किया गया। वर्तमान में मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस की ओर से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही है। तथा आम जन से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने एवं प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
डोबरा-चांठी मार्ग पर आवागमन फिर से शुरू
