उत्तरकाशी में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा अधिकारियों को मिला आधुनिक प्रबंधन प्रशिक्षण

उत्तरकाशी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), देहरादून, उत्तराखंड के तत्वावधान में उत्तरकाशी जनपद में तीन दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल और आधुनिक शैक्षिक दृष्टिकोण का विकास करना रहा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रबंध संस्थान (NIM), काशीपुर, उधम सिंह नगर के सहयोग से राज्य के सभी 13 जनपदों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्राचार्य तथा नियोजन विभाग के प्रवक्ताओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यक्तित्व विकास, मनोविज्ञान, प्रभावी संचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), भावनात्मक बुद्धिमत्ता, सचेतनता (माइंडफुलनेस), डिजिटल टेक्नोलॉजी, नेतृत्व विकास, वित्तीय नियोजन एवं बजट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इन विषयों के विद्यालयों एवं छात्रों पर प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी गहन चर्चा की गई।

प्रशिक्षण सत्रों में प्रोफेसर देवयानी चटर्जी, प्रोफेसर मयंक शर्मा, डॉ. सिद्धार्थ माथुर, प्रोफेसर हरीश कुमार, प्रोफेसर वैभव भमोरिया, प्रोफेसर शुभम शर्मा, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर अनिरुद्ध जैन, प्रोफेसर मृदुल महेश्वरी तथा प्रोफेसर ए.वी. रमन ने अपने-अपने विषयों पर विचार साझा करते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *