देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिफेंस कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में श्रीराधाकृष्ण मंदिर समिति, डिफेंस कॉलोनी द्वारा आयोजित शिवमहापुराण कथा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिवमहापुराण कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सनातन परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही नई पीढ़ी को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से है। राज्य सरकार प्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त हो तथा समाज में आपसी सौहार्द एवं सद्भाव की भावना मजबूत हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक एवं संस्कारवान वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
