हल्द्वानी: पुलिस ने मुखानी थाना क्षेत्र स्थित दो घरों में घुसकर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है. दरअसल पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी की गिरफ्तार किया है. साथ ही उसके कब्जे से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की गई है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 जून को मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर तल्ला में रहने वाले कुवंर सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. साथ ही एक अन्य व्यक्ति के घर में भी घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. शिकायत मिलने के बाद मुखानी पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्विलांस और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगालें, जिसके बाद एक आरोपी को आरके टेंट हाउस रोड से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार राठौर निवासी मुखानी थाना क्षेत्र बताया है. साथ ही बताया कि उसने कई अन्य घरों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी दिन में घरों की रैकी करता था और बंद घर देखकर रात के वक्त घरों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. हालांकि अभी तक आरोपी का कोई भी आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है. बता दें कि हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है. चोरी की कई ऐसी अन्य घटनाएं हैं, जिनका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है. काशीपुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में लाखों रुपये का जुआ खेल रहे दर्जन भर से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन जुआरियों के पास से लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामग्री भी बरामद की है.
Related Posts
स्पिक मैके द्वारा देहरादून के विद्यालयों में कुचिपुड़ी कार्यशालाएं आयोजित
- Naveen Badhani
- December 13, 2025
देहरादून : स्पिक मैके उत्तराखंड भारतीय शास्त्रीय कलाओं को बच्चों तक पहुँचाने के अपने उद्देश्य […]
हरिद्वार ग्रामीण सीट पर बढ़ी हलचल, भाजपा नेता शिवा चौहान ने दिल्ली में बड़े नेताओं के सामने रखी दावेदारी
- Naveen Badhani
- September 28, 2026
देहरादून / हरिद्वार। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार ग्रामीण सीट पर सियासी सरगर्मी तेज […]
देहरादून और हल्द्वानी के पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन
- Naveen Badhani
- February 22, 2026
हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को हल्द्वानी के पत्रकारों के द्वारा क्रिकेट मैच […]
