जोशीमठ/चमोली। श्री बद्रीनाथ धाम का दरबार सज चुका है। 27 अप्रैल 2023 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही चारधाम की यात्रा भी शुरू हो चुकी है।
इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट भी 25 अप्रैल को खोल दिए गए थे।
बता दें, बद्रीनाथ मंदिर के कपाट पिछले साल 20 नवंबर को बंद किया गया था। ऐसे में अब इस साल यानी 2023 में 27 अप्रैल को सुबह 07:10 बजे बाबा के मंदिर का कपाट खोला जाएगा।
भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पूजा अर्चना और विधी विधान के साथ खोले जाएंगे। कपाट खोलने के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को तरह-तरह के फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
