देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाइटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण किया जाय। बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब दर्शनार्थ जाने वाले गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के आवागमन का मुख्य मार्ग एनएच 109 गैरसैंण से होकर गुजरता है। इसलिए यहां सेवा सुविधाओं के विकास हेतु आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यहां पर बेहतरीन सुविधाओं के विकास से स्थानीय जनता, यात्रियों, पर्यटकों, विधानसभा सत्र के दौरान आने वाले प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा। बैठक में इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव हरीचंद सेमवाल एवं सिंचाई, कृषि एवं शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
देहरादून सामूहिक दुष्कर्मः एसएसपी ने किया मामले का खुलास, पांच गिरफ्तार…
- India Today Team
- August 19, 2024
देहरादून आईएसबीटी पर किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच […]
सिद्धपीठ कमलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी में देश-विदेश से पहुंचे दंपत्ति
- Naveen Badhani
- November 4, 2025
खड़े दिए करने से होती निसंतान दंपत्तियों की मनोकामना पूर्ण श्रीनगर/ देहरादून। बैकुण्ठ चतुर्दशी पर्व […]
पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक हिलजात्रा को CM धामी ने वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित, बाबा गंगनाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा
- Naveen Badhani
- August 24, 2026
मुख्यमंत्री- 500 वर्षों से अधिक पुरानी हिलजात्रा उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक […]
