माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ का 223वां वार्षिकोत्सव 12 जुलाई से होगा प्रारंभ

Dehradun.
चैत्र मास की शुक्ल पंचमी के पावन अवसर पर माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223वें वार्षिकोत्सव की तिथि विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्धारित की गई। यह शुभ घोषणा महंत  रमन प्रसाद गोस्वामी  एवं पूजनीय माता  हेमलता गोस्वामी  के सानिध्य में संपन्न हुई।

इस अवसर पर महंत जी के सुपुत्र  शुभम गोस्वामी एवं  संयम गोस्वामी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 12 जुलाई 2026, रविवार को भैरव पूजन के साथ होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 12 जुलाई (रविवार): भैरव पूजन
  • 13 जुलाई (सोमवार): शिव पूजन
  • 14 जुलाई (मंगलवार): सुंदरकांड पाठ
  • 16 जुलाई (गुरुवार): नगर परिक्रमा एवं झंडा पूजन
  • 21 जुलाई (मंगलवार, आषाढ़ शुक्ल अष्टमी): भव्य जागरण
  • 22 जुलाई (बुधवार): हवन एवं विशाल भंडारे के साथ समापन

मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव को अत्यंत भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुँचेंगे।

पूजा-अर्चना आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, आचार्य विजेंद्र थपलियाल एवं आचार्य शिवांग थपलियाल द्वारा संपन्न कराई गई।

इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, श्रवण वर्मा, गौतम प्रजापति, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, सूरज शर्मा, नीरज गोस्वामी, श्लोक गोस्वामी, सुनील आहुजा, राम पद जना, अनूप बंगा, गिरधारी लाल माटा, राजेश वालिया, अनुज कंबोज, अरुण कुमार, अनुज सैनी, सोनल अग्रवाल, होरीलाल, योगेन्द्र सिंह, अंशुल गुप्ता, मनोज गुप्ता एवं सागर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *