देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ द्वारा अब एक बेसिक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा दो रिजार्ट में कई छात्रों को नकल करायी गयी थी। एसटीएफ द्वारा अब यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में राजकीय प्राथमिक विघालय लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक बलवंत द्वारा दो रिजार्ट में करीब 55 से 60 लोगों को नकल करायी गयी थी। गिरफ्तार किया गया शिक्षक बलवतं पूर्व में गिरफ्तार शशिकांत का सबसे खास और भरोसेमंद साथी है। बताया जा रहा है कि बलंवत पूर्व में पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विघालय,लोहाघाट में बेसिक शिक्षक के पद तक जा पहुंचा था।
Related Posts
माघ मेला लोक गायक वर्षा ठाकुर और महेंद्र चौहान ने जमाया रंग
- India Today Headlines team
- January 17, 2026
उत्तरकाशी। ऐतिहासिक माघ मेला की तीसरी रात यानी शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रम जारी रहे। इस […]
मुख्यमंत्री ने महिला विश्व कप विजेता स्नेह राणा को दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
- India Today Headlines team
- November 11, 2025
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता […]
सीएम धामी ने राजस्थान के भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया
- India Today Headlines team
- January 23, 2023
देहरादून। भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार […]
