नई दिल्ली, एजेंसी। एक बार फिर से स्विस बैंक ने भारतीय खाताधारकों की सूची जारी की है। भारत को वार्षिक स्वचालित सूचना विनिमय के हिस्से के रूप में अपने नागरिकों और संगठनों के स्विस बैंक खाते के विवरण की चौथी लिस्ट मिली है। स्विट्जरलैंड ने 101 देशों के साथ लगभग 34 लाख वित्तीय खातों का विवरण साझा किया है। अधिकारियों ने कहा कि भारत के साथ साझा किया गया नया विवरण सैकड़ों वित्तीय खातों से संबंधित है, जिसमें कुछ व्यक्तियों, कॉरपोरेट्स और ट्रस्टों से जुड़े कई खातों के कई मामले शामिल हैं। सूचनाओं के आदान-प्रदान के गोपनीयता खंड और आगे की जांच पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए विशिष्टताओं का खुलासा नहीं किया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि डेटा का इस्तेमाल संदिग्ध कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक सहित अन्य गलत कामों की जांच में बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
Related Posts
एचडीबी फाईनेंशल सर्विसेज़ ने ट्रक ड्राईवरों के साथ विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस मनाया
- Naveen Badhani
- September 9, 2023
भारत के मुख्य परिवहन केंद्रों में फिज़ियो शिविर लगाए नई दिल्ली : विश्व फिज़ियोथेरेपी दिवस […]
जनपदों में नियमित बहुद्देशीय शिविर लगाये जाने के सीएम ने दिए निर्देश
- Naveen Badhani
- June 9, 2023
लम्बित मामलों को अभियान चलाकर तीन माह के अन्दर निस्तारित करने के पुलिस कप्तानों को […]
देहरादून, बंजारावाला में महिला समूहों को धूप-अगरबत्ती बनाने का 05 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
- Naveen Badhani
- April 16, 2025
पूजा सामग्री की पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन के सिखाए जा रहे गुर चारधाम यात्रा में […]
