गौचर/चमोली। राजकीय पालीटेक्निक गौचर चमोली के छात्र छात्राओं को दो दिवसीय कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा स्टार्ट अप संवंधी जानकारी दी गई।
कार्यशाला का आयोजन उद्योग निदेशालय देहरादून एवं आई आई एम काशीपुर द्वारा किया गया। कार्यशाला में रामकुमार सीईओ आई आई एम सेंटर काशीपुर एवं राजेश जैन संस्थापक स्वीप स्टोर द्वारा छात्र छात्राओं को स्टार्टअप संबंधित जानकारी एवं कुशल उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र चमोली के बद्री प्रसाद सती द्वारा छात्रों को सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रबंधक एसबीआई शाखा गौचर सोहन सिंह रावत ने भी बैंकों के द्वारा स्टार्टअप के लिऐ दी जाने वाली वित्तीय योजनाओं के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया।संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव ने उधमी बनने के लिऐ छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में टीपीओ मंजीत सिंह, ऐटीपीओ राखी, नवीन चन्द्र, मांगे लाल आदि मौजूद थे।
