कोलंबो:- श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने देश में गंभीर विदेशी मुद्रा संकट के बीच पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए भारतीय एक्जिम बैंक से 500 मिलियन डॉलर के ऋण की मांग को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि देश 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक उथल-पुथल से जूझ रहा है। आयात के लिए डॉलर की कमी के कारण यह देश में लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की कमी है। कैबिनेट नोट में कहा गया है कि मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में बिजली और ऊर्जा मंत्री द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए इंडियन एक्जिम बैंक से 500 मिलियन डॉलर का ऋण लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि श्रीलंका को पहले ही भारतीय एक्जिम बैंक से 500 मिलियन डालर और भारतीय स्टेट बैंक से 200 मिलियन डॉलर तेल खरीद के लिए मिल चुके हैं। बता दें जून से श्रीलंका को मौजूदा विदेशी मुद्रा संकट में ईंधन आयात के लिए 530 मिलियन अमरीकी डालर की आवश्यकता होने का अनुमान है।
Related Posts
सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन के 7वें संस्करण का अनावरण
- India Today Headlines team
- July 25, 2023
सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन उत्तर प्रदेश में हैंड हाइजीन चैंपियन बनाने के लिए 7.4 लाख […]
मणिपुर के मोरेह में भीड़ ने घरों में आग लगाई
- India Today Headlines team
- July 26, 2023
कांगपोकपी में बसों को निशाना बनाया इंफाल। मणिपुर के मोरेह जिले में बुधवार को भीड़ […]
फोनपे वेल्थ लाया है म्यूचुअल फंड्स के साथ निवेश की नई शुरुआत
- India Today Headlines team
- December 11, 2025
अब सिर्फ 10 से शुरू करें ‘डेली SIP’! प्रतिदिन 10 जैसी छोटी राशि से निवेश […]
