मणिपुर के मोरेह में भीड़ ने घरों में आग लगाई

  • कांगपोकपी में बसों को निशाना बनाया

इंफाल। मणिपुर के मोरेह जिले में बुधवार को भीड़ ने कम से कम 30 घरों और दुकानों को आग लगा दी और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। खाली पड़े ये घर म्यांमा सीमा के करीब मोरेह बाजार क्षेत्र में थे। आगजनी के बाद भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी भी हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि घटना कोई हताहत हुआ है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि यह आगजनी कांगपोकपी जिले में भीड़ द्वारा सुरक्षा बलों की दो बसों को आग के हवाले करने की घटना के एक दिन बाद हुई।यह घटना सपोरमीना में उस समय हुई, जब बसें मंगलवार शाम दीमापुर से आ रही थीं। इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मणिपुर की पंजीकरण संख्या वाली बस को सपोरमीना में रोक लिया और कहा कि वे इस बात की जांच करेंगे कि बस में कहीं दूसरे समुदाय का कोई सदस्य तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने बसों में आग लगा दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *