भीमताल: CM Pushkar Singh Dhami ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित Birla Institute of Applied Sciences में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आयोजन और नए भवन से छात्रों को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित रहने का संदेश दिया।
सीएम ने पूर्व राष्ट्रपति A. P. J. Abdul Kalam को याद करते हुए कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही दिशा देने की है।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद छात्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यहां अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा तैयार किए गए नवाचार मॉडल्स का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की Startup India, Digital India, Atal Innovation Mission और पीएम युवा योजना जैसी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं।

राज्य सरकार की पहल पर नई शिक्षा नीति के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे विषयों को शामिल किया गया है। साथ ही मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास और आधुनिक आईटी लै्स का निर्माण भी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ और ‘मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना’ के तहत नवाचार और शोध को बढ़ावा देने की जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में ड्रोन लैब की स्थापना, कंप्यूटर विभाग के उन्नयन और ऑडिटोरियम फर्नीचर के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
