कैलाशों मां रैंदा शम्भू भोलेनाथ पर झूमे दर्शक, गुलाबराय में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां

रुद्रप्रयाग। गुलाबराय मैदान में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव की पहली शाम जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के नाम रही। उन्होंने अपने जागर और गीतों से लोगों को थिरकने पर मजबूर किया। देर सांय तक मेला पांडाल में दर्शकों ने सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने किया। उन्होंने कहा की इस प्रकार के मेले हमें आपस में बांधे रखते हैं। महोत्सव से स्थानीय कलाकारों व बच्चों को मंच मिलता है। इस दौरान जागर सम्राट ने शिव स्तुति, सरुली मेरु जिया लगिगे, कैमरा, बसंती और देवी जागर गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सांय छः बजे से हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रीतम भरतवाण एवं उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

 

पहले माता के जागर से उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अनेक जागर एवं गढ़वाली गीत एवं नृत्य के बीच दर्शकों को खूब आनंदित किया। प्रीतम के जागर एवं गीतों को सुनने के लिए न केवल नगर के लोगों की भीड़ मेला स्थल पहुंची बल्कि जनपद और अन्य जगहों से भी लोग मेला स्थल पहुंचे हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, मेला अध्यक्ष एवं सभासद अंकुर खन्ना, नरेंद्र रावत, कविता पंवार, सुरेंद्र रावत, नमन शर्मा सहित अन्य सभासदों ने नगर पालिका की ओर से पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं उनकी टीम का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *