कोटद्वार। घर से सिद्धबली के दर्शन करने की बात कहकर निकले दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहंुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार गोविंद नगर निवासी तीन किशोर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचैड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी। सोमवार सुबह दोपहिया वाहन सड़क के नीचे पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आंशका जताई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया में यह घटना सड़क दुघर्टना लग रही है। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने कहा कि मामला हादसा प्रतीक हो रहा है। मामले की पूरी तरह से पड़ताल की जा रही है।
Related Posts
शिक्षकों के अभाव में राजकीय पालिटेक्निक गौचर
- India Today Headlines team
- October 17, 2022
गौचर ( प्रदीप लखेड़ा ) राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में वर्तमान समय में 4 ट्रेड सिविल […]
मुख्यमंत्री ने अवैध खनन मामले में की बड़ी कार्रवाई: इकबालपुर चौकी का पूरा स्टाफ निलंबित
- India Today Headlines team
- March 13, 2026
हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य में कानून व्यवस्था […]
सीएम ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी
- India Today Headlines team
- October 23, 2023
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। […]
