गौचर/चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
सुशासन दिवस पर विकाश खंड कर्णप्रयाग के डिम्मर गांव मे जनपद चमोली प्रभारी सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता मे आयोजित ग्राम चौपाल मे बड़ी संख्या मे उपस्थित जनता ने बिजली, पेयजल, सडक, चैकडैम, कृषि, अवस्थापना, आवास, स्वास्थ्य,पर्यावरण, शिक्षा, स्वच्छता सहित विभिन्न समस्याओ पर चर्चा करते हुए कहा गया कि डिम्मर -टटासू-सिमली मोटर मार्ग पांच किमी तीस सालो मे भी लोक निर्माण विभाग पूरा नहीं कर पाया है। चौपाल में

लगभग 78 समस्याओं के आवेदन इस मौके पर दर्ज हुये, जिसमें से 70 समस्याओ का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। उर्जा निगम के अधिकारी के चौपाल मे उपस्थित न होने पर कारण बताओ का आदेश दिया गया ।
प्रभारी सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि चौपाल में दर्ज शिकायतों के निस्तारण में कोई भी विभाग लापरवाहि न करे अन्यथा शासन स्तर पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कृषि पशुपालन दुग्ध विभाग आदि के शिविर से जानकारी हासिल कर जनता लाभान्वित हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, खंड विकास अधिकारी दान सिंह, ब्लाक प्रमुख चन्द्रेश्वरी देवी, ग्राम प्रधान डिम्मर राखी डिमरी, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य संदीप डिमरी , एडवोकेट अशोक डिमरी, उप प्रधान सन्तोष डिमरी, तहसीलदार कर्णप्रयाग सुरेन्द्र सिंह देव, मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी, दीनेश डिमरी, विधायक अनिल नौटीयाल, धन सिह नेगी, समीर मिश्रा, हेमन्त सेंमवाल आदि मौजूद रहे।
