देहरादून। जम्मू-कश्मीर में दिनांक 08 से 16 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं अखिल भारतीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखंड में नियुक्त आरक्षी सागर सिंह ने वूशु (तालू) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कांस्य पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर इस उपलब्धि से SDRF उत्तराखंड एवं उत्तराखंड पुलिस का गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने आरक्षी सागर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि, “यह उपलब्धि सम्पूर्ण SDRF परिवार के लिए गर्व का विषय है। ऐसी सफलताएँ बल के अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की भावना को और प्रबल करती हैं।”
