रुद्रप्रयाग: सेवा संकल्प अभियान में अधिकारियों को स्कूल आवंटित, छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, करियर मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़ी जानकारी छात्रों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को स्कूल आवंटित किए गए हैं।जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही स्कूल परिसरों में स्वच्छता और वृक्षारोपण से जनसहभागिता बढ़ाई जाएगी।

अधिकारियों को छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याओं पर काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर महाविद्यालय जखोली तथा मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत महाविद्यालय विद्यापीठ गुप्तकाशी में छात्रों के साथ अभियान में प्रतिभाग करेंगे।

SJVN

विज्ञापन

अन्य अधिकारियों को आवंटित विद्यालय -अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा को राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, जिला विकास अधिकारी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल को राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत को राजकीय इंटर कॉलेज टैंठी, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया को राजकीय इंटर कॉलेज सौंराखाल, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी को राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी तथा उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार रावत को महाविद्यालय रुद्रप्रयाग आवंटित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा को राजकीय इंटर कॉलेज मणिपुर, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट को राजकीय इंटर कॉलेज परकंडी तथा जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे को राजकीय इंटर कॉलेज मनसूना में अभियान की गतिविधियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *