बद्रीनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, एडीजी अभय प्रताप अनुसुमन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

गौचर। आगामी बद्रीनाथ धाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अभय प्रताप अनुसुमन ने गौचर स्थित कार्यालय में जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेल विकास निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एडीजी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और आपात स्थितियों से निपटने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इस दौरान सुरजीत पंवार (एसपी चमोली), संदीप नेगी (पालिका अध्यक्ष), सोहन सिंह रागड़, राकेश लिंगवाल (नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष), मनोहर कुमार, विनोद थपलियाल (कोतवाल कर्णप्रयाग), सूरत सिंह चौहान और मानवेंद्र गुसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *