अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर महापौर से मिला,स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग

श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन श्रीनगर ने नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को महापौर आरती भंडारी से वार्ता की। इस दौरान उन्होने चुंगी से लेकर अपर भक्तियाना तक स्ट्रीट लाइट लगाएं जाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर वार्ता की। मौके पर महापौर आरती भंडारी को सौंपे ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष सुरेश सिंह मैठाणी ने कहा कि चुंगी से लेकर अपर भक्तियाना तक स्ट्रीट लाइट न होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ रहता है। साथ ही सड़क के दोनों ओर वाहन खडे होने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

 

उन्होने चुंगी से अपर भक्यिाना तक स्ट्रीट लाइट लगवाएं जाने की मांग की है। कहा कि पीपल चैरी से नीचे जाने वाले स्वाती मनमंथन को जाने वाली सड़क में दोनों तरफ वाहन खडे होने से रहागीर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहें है। उन्होने उक्त मार्ग से वाहनों का हटाने की मांग की है। कहा कि आए दिन श्रीनगर में गुलदार की चहलकदमी देखी जा रही है। जिससे कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, उन्होने जल्द से क्षेत्र की जनता को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। मौके पर सचिव दीनबंधु सिंह चैहान, सह सचिव हरि प्रसाद उनियाल, डॉ. भरत सिंह, रामेश्वर पुरी सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *