टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जरुरतमन्द बच्चों को राशन व स्टेशनरी का वितरण किया गया।

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन, ऋषिकेश द्वारा स्वामी स्वतंत्रतानन्द आश्रम, शीशम झाड़ी, मुनि की रेती में जरूरतमंद बच्चों में स्कूल बैग, स्टेशनरी का सामान और खान-पान आदि की सामग्री बांटी गई | इस अवसर पर लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन की मुख्य संरक्षिका चंचल विश्नोई, संरक्षिका सागरिका बेहेरा, एसोसिएशन की अध्यक्ष  शिखा गोयल एवं कमेटी की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर एसोसिएशन की मुख्य संरक्षिका चंचल विश्नोई ने कहा कि “सभी को ऐसे जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि यह बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं”  साथ ही उन्होंने बताया कि टीएचडीसी लेडीज़ वेलफेयर एसोसिएशन, ऋषिकेश आगे भी ऐसे बच्चों की पढ़ाई हेतु हर संभव सहयोग करता रहेगा |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *