थत्यूड़। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र थत्यूड़ मे टिहरी जिले के जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं पंजीकृत 68 गर्भवती महिलाओं में से 63 लोगों का अल्ट्रासाउंड कर जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ मैं विगत 5 वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई थी जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 35 से 70 किलोमीटर दूर मसूरी व देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2016-17 मैं तत्कालीन डॉक्टर एस के झा के द्वारा अल्ट्रासाउंड किया गया किंतु उनका 2017 मैं पदोन्नत होकर रुद्रप्रयाग जिले में स्थानांतरण हो गया था जिसके बाद अल्ट्रासाउंड मशीन को स्वास्थ्य विभाग वह प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया था। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार को मांग पत्र देते हुए कहा कि सीएससी में नियमित रेडियोलॉजिस्ट का पद सृजित किया जाए। दूसरी ओर सीएससी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की । इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनु जैन सीएससी प्रभारी डॉ मोहन डोगरा धनोल्टी उपजिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान जौनपुर विकास मंच के उपाध्यक्ष महिपाल सिह रावत मंत्री खेमराज भट्ट सुनील थपलियाल फुल दास भारती आदि लोग उपस्थित थे।
