देहरादून :
समान नागरिक संहिता को लेकर राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने राज्य सरकार का समर्थन कर धन्यवाद किया है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हिन्दू संगठन के उपाध्यक्ष गणेश सनातनी सोती ने कहा है कि उत्तराखंड के लोग भारतीय संस्कृति और धरोहर के प्रति समर्पित हैं और उन्हें अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक भूमि का सम्मान करने का हक है। उन्होंने कहा है की समान नागरिक संहिता के माध्यम से सभी नागरिकों को समान अधिकार और विशेषाधिकार मिलेंगे जो राष्ट्रीय एकता और सामरिक समर्थन को बढ़ावा देगा। राज्य सरकार का धन्यवाद करते हुए गणेश सनातनी सोती ने कहा है की राष्ट्रीय हिन्दू संगठन ने समान नागरिक संहिता की मांग को लेकर उत्तराखंड सरकार को समर्थन प्रदान करने का आह्वान किया है और उन्हें इस नए कदम की समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है की समान नागरिक संहिता की शक्ति से हमारे समाज में एकता और समरसता की भावना बढ़ेगी और लोगों को अपने अधिकारों का सच्चा और समर्पित अनुभव होगा साथ ही राज्य सरकार के इस कदम से यह संदेश भी मिला है कि राज्य सरकार समृद्धि, विकास, और सामाजिक समरसता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। आपको बतादे हाल ही मे विशेष सत्र के दौरान धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता बिल विधानसभा मे पास कराया है।
