रामपाल सिंह ने बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला

 

उपाध्यक्ष।     बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने समिति कार्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया।

 

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाएं प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू हों।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की नियमित प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की जाए तथा समीक्षा तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *