उत्तरकाशी। विकास खण्ड भटवाड़ी के रैथल गांव में गत वर्षों की भांति इस बार भी समेश्वर रामलीला कमेटी द्वारा भगवान् श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। खेती के कार्य के बाद रैथल गांव में हर वर्ष मंगसीर के महीने में भगवान की लीलाओं के साथ साथ एक दुसरे के प्रति मेल-मिलाप के लिए मां जगदम्बा प्रागण में श्री राम की लीला का आयोजन करते हैं। जिसमें लोगों ने राम के पात्र शिवराज सिंह राणा व लक्ष्मण के पात्र दुग्रेश रतूड़ी व हनुमान मनमोहन व सुग्रीव राम रावत के अभिनय देख लोग ने तालियों से अभिवादन किया है। रामलीला के देखने दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा रहा है। लोग दूर-दूर से आए रहें हैं।
