रमेश मैखुरी बने चमोली में भाजपा के जिलाध्यक्ष

चमोली।  1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में प्रवेश करने वाले कर्णप्रयाग विकासखंड के मैखुरा गांव निवासी रमेश मैखुरी को चमोली भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। छात्र राजनीति में गढ़वाल विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष रहने वाले रमेश मैखुरी क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रहे। संगठन में एबीवीपी में चमोली और रुद्रप्रयाग का विभाग संयोंजक से शुरुवात करने वाले मैखुरी बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के साथ ही थराली विधानसभा के प्रभारी रहे। वर्तमान में मैखुरी के पास बदरीनाथ विधानसभा के प्रभारी के साथ ही जिला प्रशिक्षण प्रमुख की जिम्मेदारी भी है।

चमोली जिले के सभी भाजपा मण्डल अध्यक्षों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने मैखुरी बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *