देहरादून। राज्य सभा सासंद नरेश बंसल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को अग्निवीर भर्ती मे उत्तराखंड के युवाओ को सेना मे भर्ती मे मिल रही छूट को लेकर पत्र लिखा है व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेट कर इस विषय पर पत्र दिया व तत्काल इस संदर्भ में कारवाई के लिए आग्रह किया। सासंद नरेश बंसल को अग्निवीर योजना मे भर्ती के लिए गए युवाओं ने बताया कि भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को विभिन्न आयामों मे मिल रही छूट को अग्निवीर भर्ती मे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि लम्बाई में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं के लिए 163 से मी तक थी अब 170 सेमी लम्बाई पर चयन हो रहा है ,दौड का समय भी 5ः40 मिनट से कम कर 5मिनट किया गया है। सासंद राज्य सभा उत्तराखंड नरेश बंसल ने इन विषयों के बारे में जानकारी देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। जिसमें सांसद नरेश बंसल ने रक्षामंत्री से आग्रह किया है कि जिन विसंगतियों की वजह से उत्तराखंड के युवा अग्निवीर योजना का समुचित लाभ नही ले पा रहे वो दूर हो व उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र के युवाओ के दृष्टिगत रखते हुए पूर्व निर्धारित मानक ही लागू किए जाएं । सासंद बंसल ने कहा कि अगर रक्षामंत्री का समय मिलने पर वह व्यक्तिगत रूप से भी इस जनहित के मुददे को उठाएंगे। अभी रक्षामंत्री के दिल्ली से बाहर होने के कारण यह सम्भव नहीं हो सका। सासंद बंसल ने शुक्रवार को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भेंट की व इस संदर्भ मे पत्र सौंपा व उत्तराखंड के युवाओं के हितों के संरक्षण की मांग की व अग्निवीर योजना भर्ती मे जारी विसंगतियों को तत्काल दूर करने की माँग की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने फौरन सचिव रक्षा को बुला कर इस पर कारवाई के लिए निर्देशित किया व रक्षा राज्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सैन्य धाम उत्तराखंड के युवाओं के हितों की अनदेखी नही की जाएगी। सासंद बंसल ने पिछली भर्ती का नोटिफीकेशन भी रक्षा राज्य मंत्री व सचिव रक्षा को सौपा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व सचिव रक्षा ने सांसद राज्य सभा नरेश बंसल की बात से सहमति जताई व जल्द इस संदर्भ में कारवाई के लिए आश्वासन दिया ।
Related Posts
Uttarakhand: यमनोत्री धाम यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत…
- India Today Team
- May 11, 2024
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गयी है। वहीं यमनोत्री धाम से दुःखद खबर सामने […]
श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान का 10वां वार्षिक समारोह संपन्न
- India Today Headlines team
- April 1, 2026
टिहरी । श्री सेम नागराजा शिक्षण संस्थान, दीनगांव का 10वां वार्षिक समारोह “नवसृजन शिक्षा संवाद” […]
6 से 9 मार्च तक होगा Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल, प्रतिभागियों को मिलेगी विशेष छूट
- India Today Headlines team
- March 1, 2026
टिहरी। जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 से 9 मार्च के […]
