गौचर/चमोली। भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति केंद्र बमोथ व खाल की हुई बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शक्ति केंद्र बमोथ में मंडल प्रभारी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं नगर मंडल गौचर रानीगढ़ के अध्यक्ष जयकृत बिष्ट और खाल में बूथ प्रभारी पूर्व प्रधान प्रकाश रावत की मौजूदगी में जिला भेषज संघ चमोली के प्रवंध संचालक प्रदीप लखेड़ा, विनोद खत्री, काजल भंडारी द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया गया। बैठक में मंडल प्रभारी जयकृत विष्ट ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ लोगों को भाजपा से जोड़ने और उनकी समस्याओं को दूर करने में तत्पर रहते हुये कार्य करना चाहिऐ।
बैठक में शक्ति केंद्र बमोथ के रानों, नाग कांडा, क्विंठी, तोली गेलुंग, सूगी करछुना और खाल के विनगढ़, कुजासू, सरमोला के बूथ प्रभारी शशी कोहली, बूथ संयोजक मुकेश भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष विनोद खत्री, अनुसूचित जाति महिला मोर्चा मंडल मंत्री पूनम देवी, मंत्री एवं बूथ प्रभारी खाल प्रकाश रावत के अलावा सुधीर नेगी, वीरेंद्र भंडारी, रजनीश खत्री, कलम खत्री, संतोष कुमार, पंकज भंडारी, काजल भंडारी, गुड्डी रावत, आशा नेगी, आरती मल्ल, विजय सिंह, सन्तोष खाली, सूरज कुमार, कुवांरी देवी आदि मौजूद थे।
