कुंभ-2027 की तैयारी तेज: ₹234.55 करोड़ के 34 विकास कार्यों का शिलान्यास

हरिद्वार। पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित कुंभ मेले के दिव्य एवं भव्य आयोजन की तैयारियों के तहत ₹234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्य न केवल कुंभ मेला-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहायक होंगे, बल्कि हरिद्वार शहर के दीर्घकालीन विकास को भी मजबूती देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और शहर की आधारभूत संरचना को स्थायी रूप से सुदृढ़ करना है।

1. घाट निर्माण एवं सिंचाई अवसंरचना

(सिंचाई विभाग) — 07 कार्य | लागत: ₹70.54 करोड़

  • अपर गंगा नहर के दाएं एवं बाएं तट पर विभिन्न स्थानों पर घाटों का निर्माण एवं पुनर्विकास।

  • 90 मीटर स्पान का कम्पोजिट स्टील गर्डर द्वि-लेन सेतु निर्माण।

  • 03 अस्थायी पुलों की स्थापना, मरम्मत एवं रख-रखाव।

2. सड़क एवं परिवहन अवसंरचना

(लोक निर्माण विभाग) — 12 कार्य | लागत: ₹127.23 करोड़

  • बहादराबाद–सिडकुल चार लेन मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

  • राष्ट्रीय राजमार्ग-334 (दिल्ली–हरिद्वार–देहरादून) का चौड़ीकरण।

  • नगर क्षेत्र में बिटुमिनस कंक्रीट (BC) से सड़कों का नवीनीकरण, फुटपाथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण।

  • हरिद्वार मास्टर प्लान के अंतर्गत प्रशासनिक रोड कॉरिडोर का विकास।

3. पेयजल एवं जल आपूर्ति अवसंरचना

(जल संस्थान) — 09 कार्य | लागत: ₹18.11 करोड़

  • पंपिंग जलापूर्ति योजनाओं का पुनर्गठन।

  • 1500 केएल क्षमता का ओवरहेड टैंक एवं ट्यूबवेल निर्माण।

  • 10 मीटर व्यास के 05 आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण।

4. श्रद्धालु सुविधाएं एवं सहायक अवसंरचना

— 06 कार्य | लागत: ₹18.67 करोड़

  • चंडी देवी मंदिर एवं मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्रियों हेतु सुविधाओं का विकास।

  • बैरक एवं औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण।

  • मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण एवं अतिरिक्त बैरकों का निर्माण।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का वैश्विक प्रतीक है। सरकार का लक्ष्य है कि कुंभ-2027 को आधुनिक व्यवस्थाओं, बेहतर यातायात, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों के साथ ऐतिहासिक बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *