चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

आवास सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने चमोली जिले के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

गौचर में 27 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे जल्द ही संचालन के लिए तैयार किया जाएगा। वहीं कर्णप्रयाग में निर्माणाधीन पार्किंग को आगामी नंदा राजजात यात्रा से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

चमोली में टैक्सी स्टैंड के पास 21 वाहनों और खड्ड साइड पर 82 वाहनों की क्षमता वाली दो नई पार्किंग का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।

आवास सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्ग पर जाम वाले स्थानों की पहचान कर वहां नई पार्किंग विकसित करने की योजना बनाई जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुगम यातायात सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *