गौचर/चमोली। जनपद चमोली के जिलासू, कर्णप्रयाग में 17 जून से प्रारंभ होने वाली राम कथा हेतु पधारे राम कथा वाचक मोरारी बापू जी का हेलीकाप्टर से गौचर हवाई पट्टी में पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं और पतंजलि योगपीठ की महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल नौटियाल,श्री राम कथा प्रेम यज्ञ समिति कर्णप्रयाग उत्तराखंड के पदाधिकारी, आयोजक संस्था सुरभि शोध संस्थान वाराणसी के हरीशचन्द्र त्रिपाठी एवं कार्यकर्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी, उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, जनार्दन चमोली, भाजपा गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार नेगी, पूर्व नगरपालिका गौचर के उपाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल गौचर के पूर्व अध्यक्ष जयकृत बिष्ट, पालिका परिषद गौचर के सभासद मुकेश नेगी, सभासद देवेंद्र सिंह नेगी, विक्की खत्री, अवनीश चौधरी, जगदीश जोशी, दिनेश बिष्ट, उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष कैलाश केडियाल, युद्धवीर सिंह खत्री, जयन्ती तोमर, प्रेम पाल, आशीष जोशी के अलावा पतंजलि योगपीठ की प्रमुखा लक्ष्मी शाह व मुनि देवी की पूरी टीम व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
