लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद

  • हिंदुओं भाइयों ने दिया एकता का संदेश
  • ईदगाह के पास पुलिस का डेरा

लक्सर। आज पूरे देश में बकरीद बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी ईद की रौनक देखने को मिली है। मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग सुबह तैयार होकर ईदगाह पहुंचे और ईद की नमाज अदाकर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी। साथ ही गले लगकर एक दूसरे को खूब बधाइयां दीं।
ईद का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसलिए आज क्षेत्र के बसेड़ी और खड़ंजा गांव के ईदगाह में पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर निगाहें रही। इसी बीच हिंदुओं द्वारा भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी गई और भाईचारे का संदेश दिया गया। वहीं, रुड़की में भी आज ईद-उल अज़हा के त्यौहार पर हल्की बूंदाबांदी के बीच ईद की नमाज अदा की गई है। मुफ़्ती सलीम ने बताया कि आज गर्मी बहुत ज्यादा हो रही थी, लेकिन अल्लाह ने मौसम बहुत अच्छा कर दिया है। जिससे बड़े ही अच्छे तरीके से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। उन्होंने बताया कि नमाज के समय ईदगाह के पास सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा और कुर्बानी को लेकर भी सभी से अपील की है कि कुर्बानी करते समय सफाई का ध्यान जरूर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *