देहरादून : गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में पौड़ी गढ़वाल निवासी अंकित कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि पर प्रदेश के खेल प्रेमियों और एथलीटों ने हर्ष जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अंकित को बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंड से पोस्ट शेयर कर जीत की खुशी मनाई। सीएम ने इसके लिए उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह को भी बधाई दी। अंकित ने 10 किमी रेस 29 मिनट 51 सेकंड में पूरी की। मूल रूप से पौड़ी जिले के पैठाणी स्थित बनास गांव निवासी अंकित पूर्व में भी कई राष्ट्रीय पदक अपने नाम कर चुके हैं। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड कुल तीन स्वर्ण पदक जीत चुका है। हाल ही में एथलीट सूरज पंवार ने 20 किमी वॉक रेस और निखिल भारती ने पेंचक सिलाट में गोल्ड मेडल जीता है। इसबार उत्तराखंड का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। गुजरात में 2022 के राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक गोल्ड मेडल से संतुष्ठ रहना पड़ा था। प्रतियोगिता के आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड से स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
Related Posts
डांडा देवराणा मेले में झलकी आस्था और संस्कृति, हजारों से श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- Naveen Badhani
- July 11, 2025
उत्तरकाशी: ठेठ रवांईघाटी मुंगसंती पट्टी के 65 गांवों के लोग डांडा देवराणा मेला में एक […]
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने डोईवाला ब्लाक में मतगणना का लिया जायजा।
- Naveen Badhani
- July 31, 2025
देहरादून : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। जनपद देहरादून के […]
कृषि मंत्री ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से किया सीधा संवाद ,समस्याएं सुनी, अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश
- Naveen Badhani
- June 8, 2025
देहरादून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के ग्राम पंचायत […]
