विश्व पर्यावरण दिवस पर यूजेवीएन मुख्यालय में वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

DEHRADUN: विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के क्रम में यूजेवीएन लिमिटेड के मुख्यालय उज्ज्वल में वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल, निदेशक परिचालन विनय मिश्रा, अधिशासी निदेशक वित्त सुधाकर बडोनी, अधिशासी निदेशक पंकज कुलश्रेष्ठ, आशीष जैन, महाप्रबंधक विवेक आत्रेय, सी.पी. दिनकर, के.के. जायसवाल , विमल कुमार, उपमहाप्रबंधक बबीता कोहली, संजय बिष्ट, मनीष इंग्ले, अधिशासी अभियंता राकेश चौहान, प्रभाकर गुप्ता, अमित शर्मा, के.के. गुप्ता, दिनेश भारद्वाज के साथ ही दिनेश सेमवाल, संजय कुमार, देवेंद्र नौटियाल तथा निगम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देहरादून स्थित निगम के मुख्यालय उज्ज्वल परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमें पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों का संचालन करना है। उन्होंने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगली पीढ़ी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमें पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृक्षों का रोपण तथा संरक्षण करने के साथ साथ ही पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली भी अपनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *